झुंझुनू: 11 दिसंबर को सालासर से शुरू हुई सनातन धर्म यात्रा झुंझुनू पहुंची, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
शेखावाटी के हिंदू समाज को एकत्रित करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर को सालासर से शुरू हुई सनातन धर्म यात्रा रविवार शाम 4:00 के आसपास झुंझुनू पहुंची, झुंझुनू के चुना चौक सहित अन्य मार्गों पर सनातन धर्म यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया, हम आपको बता दें कि सनातन धर्म यात्रा पुरी शेखावाटी का भ्रमण कर हिंदू समाज को एकजुट करने का काम कर रही है