सिमडेगा: KYC बहाना देखकर राशन नहीं देने की शिकायत को लेकर डांड़गुरडा गांव की महिलाएं पहुंची सिमडेगा अंचल कार्यालय #jansamasya
सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत के डांड़गुरडा गांव की महिलाएं सोमवार को दिन के 12:00 बजे अंचल अधिकारी के कार्यालय पहुंची। मौके पर महिलाओं ने मजदूर महिला स्वयं सहायता समूह राशन डीलर के ऊपर केवाईसी नहीं होने का हवाला देकर राशन नहीं देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि कई महीना से राशन में कटौती की जा रही है ,इधर अंचल अधिकारी ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही।