कुंडा: कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुर गांव में हनुमान मंदिर के सामने से निकली ताज़िया, राजा भैया के पिता ने लगाया गंभीर आरोप
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शेखपुर गांव में हनुमान मंदिर के सामने से रविवार शाम करीब 5 बजे ताज़िया निकली। इस दौरान हुड़दंग करने की नाकाम कोशिश की गई। वही नज़रबंद किए गए राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंग ने प्रसाशन पर गम्भीर आरोप लगाया और कहा की हिंदुत्व वादी सरकार में मंदिर पर सुंदरकांड से वंचित किया गया। प्रशाशन विशेष समुदाय के दबाव में काम कर रहा है।