कुंडा: राजा भैया के खिलाफ कुंडा से चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव पर पुलिस ने घोषित किया ₹50 हजार का ईनाम
राजा भैया के खिलाफ कुंडा से चुनाव लड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम घोषित किया है। एसपी ने रविवार शाम 4 बजे बताया की आईजी जोन प्रयागराज अजय मिश्रा ने ईनाम घोषित किया है। गुलशन पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे 53 मुकदमे दर्ज। गुलशन की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम दबिश दे रही है। अब तक उनकी 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने हुई है।