वायरल वीडियो पर सहरसा पुलिस का बड़ा बयान, जांच में आरोपों की नहीं हुई पुष्टि
सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला, पुलिस ने जारी किया तथ्यात्मक खंडन
सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के संबंध में सहरसा पुलिस ने जांच के बाद आधिकारिक तथ्यात्मक खंडन जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में किए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद सहरसा पुलिस की ओर से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए तथ्यात्मक खंडन जारी किया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी वायरल वीडियो या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे प्रसारित करें।
#SaharsaPolice #SimriBakhtiyarpur #SaharsaNews #BiharPolice #FactCheck
Kahara, Saharsa | Nov 18, 2026