‘संकल्प संध्या’ पहल का हुआ शुभारंभ | गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल
जिला प्रशासन, सारण एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल पर जिला स्कूल, छपरा में ‘संकल्प संध्या’ (इवनिंग रेमेडियल क्लासेज) का शुभारंभ किया गया।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संचालित ये निःशुल्क कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5:00 से 7:30 बजे तक आयोजित होंगी। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस एवं AI की पढ़ाई के साथ अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाएगी।
Saharsa, Bihar | Nov 17, 2026