राजातालाब: वाराणसी में दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी राजातालाब पुलिस टीम
वाराणसी में सोमवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार ओवरब्रिज पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर होने से अफरा - तफरी मच गई। पीछे से आई एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी जिसमें एक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगो की मदद से खलासी और ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया।