राजातालाब: भीषण गर्मी में राजातालाब के कई गांवों में ग्रामीणों को करना पड़ रहा है पेयजल की समस्या का सामना #jansamasya
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के भिखारीपुर, कचनार सहित कई गांवों में लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो के अनुसार आए दिन पाइप लाइन बार -बार टूटने की वजह से पानी नलों तक सही से आ नहीं पता है। तो वही कई ऐसे परिवार है जिनके घर पेयजल का कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है।