राजातालाब: गोविंदपुर के इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों के मॉडल देखकर पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह हुए हैरान
वाराणसी में सोमवार को समर कैंप के तहत रोहनिया के गोविंदपुर स्थित श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हुए। छात्र - छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में सेना के हथियारों के मॉडल और वैज्ञानिक उपकरण का मॉडल देख पूर्व विधायक ने काफी सराहना किया।