🚨 **पानीपत में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, Coca-Cola समेत कई बड़े ब्रांड के नाम पर हो रहा था खेल!**
हरियाणा के पानीपत में नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर नकली कोल्ड ड्रिंक तैयार करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। सीएम फ्लाइंग, स्थानीय पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास स्थित एमएस इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की **9,391 भरी हुई बोतलें और पैकिंग के लिए रखे 41 लेबल रोल** बरामद किए।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में Coca-Cola, Sprite, Limca, Fanta, Thums Up और Mountain Dew जैसे बड़े ब्रांड के नाम पर नकली कोल्ड ड्रिंक्स तैयार की जा रही थीं।
संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बोतलों और लेबल की जांच कर उन्हें नकली बताया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग ब्रांड के 9 सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं।
फैक्ट्री से वैध लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक महेंद्र मलिक और सुपरवाइजर राहुल बाल्यान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली कोल्ड ड्रिंक्स की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
⚠️ **सावधान! बाजार से कोल्ड ड्रिंक खरीदते समय पैकिंग और सील जरूर जांचें।**
📍 पानीपत, हरियाणा
#Panipat #HaryanaNews #FakeColdDrink #CocaCola #BreakingNews #CrimeNews #FakeFactory #FoodSafety #IndiaNews