भरगामा: भरगामा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल कराया गया, आग से बचने की दी गई जानकारी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि शमन दस्ता के द्वारा माॅक ड्रिल करवाई गई. जिसमें कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पर्चियां बांटी गई. वहीं अग्नि शमन वाहन पर प्रतिनियुक्त कांस्टेबल सुमन कुमार ने बताया पंडाल के प्रत्येक 100 मीटर स्थान पर अग्निशमन यंत्र अवश्य लगे.