भरगामा: अररिया: डीएसपी ने भरगामा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने रविवार को भरगामा थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुपरविजन से संबंधित कागजातों की जांच की. लंबित केसों की भी जांच पड़ताल की. साथ हीं उन्होंने हत्या,संगीन अपराध आदि संबंधित मामलों के अनुसंधान में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.