🙏 कपाट बंद होते ही बाबा केदार की नगरी में पसरा सन्नाटा! 🙏
छह माह तक समाधि में लीन रहेंगे बाबा केदार, अब ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होते ही केदारनगरी की रौनक थम गई है। कुछ दिन पहले तक श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा के जयकारों और भक्तों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली गलियां अब वीरान नजर आ रही हैं।
मंदिर परिसर से लेकर बाजारों तक पसरा सन्नाटा यात्रा सीजन के समापन की कहानी बयां कर रहा है। छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान से संपन्न होगी। श्रद्धालु अब यहीं बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
केदारनगरी की सूनी गलियां और खाली बाजार अब अगले यात्रा सीजन में बाबा के भक्तों की आमद का इंतजार करेंगे।
बाबा केदार के जयकारों से फिर गूंजेगी केदारनगरी… हर-हर महादेव!🙏🔱
\#KedarnathDham #BabaKedar #Kedarnath #OmkareshwarTemple #Uttarakhand #Rudraprayag #KedarnathYatra #HarHarMahadev