सिरदला: दुर्गा पूजा को लेकर सिरदला में फ्लैग मार्च, लौंद से रबियो, केंदुआ और भटबीघा तक पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Sirdala, Nawada | Oct 17, 2026 सिरदला में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों ने दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लौंद, सिरदला बाजार के तीन पूजा पंडालों, रबियो, केंदुआ और भटबीघा गांवों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।