सिरदला: अनियंत्रित लॉरी ने पेड़ तोड़ते हुए मकान में घुसने की कोशिश की, चालक बाल-बाल बचा
Sirdala, Nawada | Feb 14, 2026 नवादा जिले में गया–रजौली एसएच–70 पर 30 फिटवा के पास शनिवार की रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित लॉरी सड़क किनारे लगे कई हरे पेड़ों को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सिरदला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची .