डुमरांव: अटांव गांव में पिकअप के धक्के से किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव गांव में पिकअप के धक्के से एक किशोर की मौत हो गई है। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक गांव के सतीश पासवान का पुत्र चितरंजन पासवान है। इस मामले में उसके परिजन जानबूझकर पिकअप से आरंभ हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ग्रामीण सूत्रों की माने तो एक युवक पिकअप चलाना सीख रहा था।