घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा में पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, 2 वर्ष के बच्चे की हुई थी मौत, न रहेगा बच्चा न रहेगी बीमारी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान 2 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई थी।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5बजे बताया प्रकरण में बच्चे की मां दीक्षा की तहरीर पर पिता मनोज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोप है पिता ने कहा न बच्चा रहेगा न बीमारी और बच्चे को जमीन पर पटक मार दिया।