करछना: केंद्रीय कारागार नैनी से 49 महिला बंदी और 4 बच्चों को जिला कारागार में किया गया शिफ्ट
केंद्रीय कारागार नैनी में क्षमता से अधिक बंदी है,जिसके तहत जिला कारागार का निर्माण कराया गया,बीते दिनों निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एक के बाद एक महिला तथा पुरुष बंदियो को जिला कारागार में शिफ्ट किया जा रहा है,इसी के तहत 49 महिला बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट किया गया,जिनके साथ चार बच्चे भी थे,सुरक्षा के तहत पुलिस के सिपाहियों की तैनाती की गई है।