करछना: आगामी मोहर्रम तथा श्रावण मास के मद्देनजर डीसीपी यमुनानगर द्वारा पुलिस बल के साथ करछना क्षेत्र में किया गया भ्रमण
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में आगामी त्योहारों के मध्य नजर पुलिस टीम अलर्ट मोड पर है,आज सोमवार की देर शाम को डीसीपी यमुनानगर द्वारा पुलिस बल के साथ करछना क्षेत्र का भ्रमण किया गया, तथा लोगों से आगामी त्योहारों में आपसी एकता व सौहार्द बनाए रखना की अपील की गई, लोगों से कहा गया कि त्योहारों में किसी नई परंपरा की शुरुआत ना की जाए,तथा शांतिपूर्वक पर्व मनाएं।