करछना: एसीपी के नेतृत्व में कौंधियारा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम तथा श्रावण मास के तहत स्थानीय लोगों के साथ की गई बैठक
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस आयुक्त तरुण गाबा द्वारा आला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,इसी क्रम में आज सोमवार को कौंधियारा थाना परिसर में एसीपी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया,बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम तथा श्रावण मास के तहत लोगों से वार्ता की गई,इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।