करछना: विद्यानगर के पास बीते कल हुई हत्या का पुलिस तथा एसओजी ने किया खुलासा,मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के गुंजन ढाबा के पास विद्यानगर में बीते कल युवक की हत्या से सनसनी फैल गई थी,पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मामले का खुलासा किया गया है,जिसमें मृतक की पत्नी ने प्रेमी तथा उसके एक सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था,पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,तथा आला कत्ल भी बरामद किया गया है।