करछना: अमिलिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ पाया गया,घटना से इलाके में सनसनी फैल गई,लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई,लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तथा जांच पड़ताल की जा रही है।