इटाढ़ी: पुरुषोत्तमपुर में रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा इलाका
Itarhi, Buxar | Oct 21, 2026 इटाढ़ी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में विजयादशमी के अवसर पर दशहरे के मौके पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण वध देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। पूरा इलाका उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। जैसे ही रावण दहन किया गया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।