सिंगरौली: एमआईडीएच योजना की दो दिवसीय कार्यशाला का बिलौजी में हुआ शुभारंभ
पर्यावरण और उपभोक्ता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये कृषि में रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिये जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है।इस उद्देश्य से कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष, जिपं सदस्य, जनपद सदस्य के उपस्थित में अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।