सिंगरौली: अमलोरी के विस्थापितों ने कलिंगा कंपनी के खिलाफ जीएम ऑफिस गेट पर किया घेराव, प्रबंधन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया
विस्थापितों ने आज मुख्य प्रबंधक अमलोरी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन एवं गेट बंद किया। अमलोरी परियोजना में कलिंगा कंपनी के खिलाफ विस्थापितों ने धरना प्रदर्शन किया। विस्थापितों का आरोप है कि कलिंगा कंपनी सिंगरौली के स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बजाय अन्य जिले एवं राज्यों के लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।