सिंगरौली: नवानगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार को लगी टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
एक बाइक सवार हिंडालको बरगवां से ड्यूटी कर वापस आ रहा था और जैसे ही नवानगर मुख्य मार्ग में पहुंचा और टर्निंग लिया विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे जिससे उनके सिर पर चोट नहीं आई है जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।