कोल: जटपुरा में दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर फैक्ट्री बनाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 गांव जटपुरा में दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध से कब्जा कर फैक्ट्री का निर्माण करा दिया। मामले को लेकर अखंड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद ने डीएम से शिकायत की थी। उक्त मामले में डीएम के द्वारा जांच कराने के बाद गुरुवार को FIR दर्ज कराई गई है।