कोल: जिले में 26 जनवरी से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, कमिश्नर ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को किया जागरूक
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 जिले में 26 जनवरी से दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। कमिश्नर संगीता सिंह ने यातायात माह के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया है। कमिश्नर संगीता सिंह ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना है।