राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की। आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल की ओर से जारी किए गए। इसके तहत सरिता सिंह का चित्तौड़गढ़ से तबादला कर जयपुर स्थित चतुर्थ बटालियन आरएसी में कमांडेंट नियुक्त किया गया है।