हसनपुर: आदमपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट हसनपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।