सिंगरौली: माजन मोड़ कार्यालय में मनाया गया भाकपा का शताब्दी समारोह
भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी की स्थापना 26/12/1924 को हुयी थी। आज पार्टी को प्रारंभ हुये सौ वर्ष पूर्ण हो गये।उक्त अवसर पर माजन मोड़ स्थित कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने पार्टी के स्थापना की नींव रखने वाले नेताओं की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ जनो व पत्रकार को साल श्रीफल दिया।