सिंगरौली: भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी, भोपाल से आए पर्यवेक्षक
सिंगरौली जिले के भाजपा कार्यालय में आज दोपहर से जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी और रायसुमारी का दौर शुरू हुआ। पार्टी द्वारा शशांक श्रीवास्तव को जो चुनाव अधिकारी हैं इसके अलावा रामलाल रौतेल को जो पर्यवेक्षक बनाकर सिंगरौली पहुंचे हैं उनके सामने भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने अपनी अपनी बात रखी और राजसुमारी का दौर शुरू हुआ।