सिंगरौली: डीबीएल कंपनी के लिखित आश्वासन के बाद निगाही में हड़ताल हुई खत्म
,सिंगरौली जिले में कोयला उत्खनन कर रही भारत सरकार की कंपनी NCL के निगाही प्रोजेक्ट में आज आउटसोर्सिंग के 1773 कर्मचारियों ने एक साथ हड़ताल कर दी जिसकी वजह से कोयले का प्रोडक्शन पूरी तरह से रुक गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की आपसी सहमति के बाद यह तय हुआ है कि 5 जनवरी 2025 को कंपनी 1773 मजदूरों के खाते में उनका बोनस डाल देगी इसके बाद यह हड़ताल समाप्त हुआ।