सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 41 में संकरी गली में फंसी गाय को नगर निगम की टीम और गौसेवा दल ने निकाला बाहर
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 अंतर्गत कोतवाली के बगल में स्थित सड़क के किनारे संकरी गली में एक गाय बुरी तरह से फंस गयी। स्थानीय रहवासियों ने इसकी सूचना नगर पालिक निगम सिंगरौली तथा गासेवा दल को दी। सूचना पर पहुंचे गौसेवा दल तथा नगर निगम के अमले द्वारा काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से पट्टे के सहारे गाय को बांधकर बाहर निकाला गया।