🔳शासकीय तिलक महाविद्यालय में ‘विकसित भारत : चुनौतियाँ एवं अवसर’ विषय पर सेमिनार आयोजित
🔳कटनी - शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत : चुनौतियाँ एवं अवसर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सुनील कुमार वाजपेयी के नेतृत्व तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना, इससे जुड़ी आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों और विकास की संभावनाओं से परिचित कराना था।
सेमिनार में भारत की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन, शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन एवं समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार कुरिया, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डॉ. अपेक्षा मिश्रा एवं डॉ. मानसी निगम की उपस्थिति रही। मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुशीला देवी ने किया।
सेमिनार में अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से एम.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों, विकास की राह में आने वाली चुनौतियों और उपलब्ध अवसरों को समझने एवं उनका विश्लेषण करने का अवसर मिला। सेमिनार ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 28, 2026