🔳जिला पंचायत सीईओ ने बरही के बालक एवं कन्या छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण
🔳विद्यार्थियों से संवाद कर सुविधाओं, पढ़ाई और समस्याओं की ली जानकारी
🔳कटनी – जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शनिवार को बरही स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां निवासरत छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने विद्यार्थियों से छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और अध्ययन के लिए मिल रहे वातावरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं समर्पण के साथ प्रयास करने की समझाइश दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और छात्रावासों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी