दुलदुला: लोरो घाट में फिर हुआ हादसा: अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में घुसा, तीन जेसीबी से निकाला गया बाहर
लोरो घाट में देर रात एक बार फिर सड़क दुर्घटना हो गई। उत्तर प्रदेश से कोरबा कुट्टी लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक और उसके साथी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर तीन जेसीबी मशीनें बुलाई गईं, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रात में ही ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला