काको: मारपीट मामले में फरार चल रहा आरोपी रामदानी गांव से गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | Nov 19, 2025 भेलावर थाने की पुलिस ने बुधवार के दिन रामदानी गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि उक्त आरोपी विन्देश्वर पासवान के विरुद्ध गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।