लालगंज: लालगंज क्षेत्र में दीपावली पर्व पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, प्रकाश पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र में उत्साह
कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार सुबह से लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार दोपहर में 2:30 बजे अस्थाई और स्थाई दुकानों पर लोगों की भीड़ से रौनक बढ़ी रही। दुकानों पर मिट्टी के दिए मोमबत्ती व श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां वज पटाखे की जमकर बिक्री हुई।