समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1912,
दिनांक: 17 नवंबर 2026,
==================
जिले की 16 पंचायतों एवं 11 नगर निकायों के 21 वार्डों में 'सहयोग शिविर' का सफल आयोजन; उप विकास आयुक्त ने के. नगर के मजरा पंचायत में लिया जायजा।
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आज दिनांक 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी प्रखंडों अंतर्गत कुल 16 पंचायतों एवं 11 नगर निकायों के 21 वार्डों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सभी प्रतिनियुक्त वरीय नोडल पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए।
इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री राजीव कुमार द्वारा के. नगर प्रखंड अंतर्गत मजरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 17, 2026