समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1913,
दिनांक 17/11/2026,
==================
केएचपीटी द्वारा पूर्णिया के डगरुआ में सीएचओ का टीबी कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण कार्यशाला किया गया आयोजित
-"टीबी हारेगा-देश जीतेगा" बढ़ाने का दिया गया निर्देश
-कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट एवं डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन बनाने पर दिया गया बल:-
जिले के डगरुआ प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रजी चंचल की अध्यक्षता में डगरुआ प्रखंड अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) के लिए टीबी कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा), पूर्णिया डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में केचपीटी (कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट) के जिला प्रमुख मोहम्मद मासूम रजा द्वारा किया गया। कार्यशाला में केएचपीटी के राज्य प्रमुख हारून रशीद एवं जिला स्तर से डीपीएस पूर्णिया राजेश शर्मा ने भी भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी चैंपियंस की महत्वपूर्ण भूमिका, सामुदायिक स्तर पर उनकी सहभागिता तथा टीबी मरीजों को जागरूक करने एवं सहयोग प्रदान करने में उनसे प्रभावी समर्थन प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डगरुआ रजी चंचल ने टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) एवं डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हुए टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को गति प्रदान करना है।
कार्यक्रम के उक्त अवसर पर डगरुआ बीएचएम अविनाश कुमार, बीसीएम वंदना कुमारी, एसटीएस पूजा कुमारी, बीसीजी टेक्नीशियन जयप्रकाश प्रसाद सहित प्रखंड के सभी सीएचओ उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त जिला टीबी उन्मूलन टीम द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोपाड़ा का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीबी चैंपियंस की गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी के प्रति संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त आबादी (TB Vulnerable Population) की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग एवं निक्षय पोर्टल पर नामांकन (Enrollment) सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 17, 2026