फुल्लीडूमर: फुल्लीडुम माताथान में ग्रामीणों ने धावा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया
फुल्लीडुमर पंचायत का पंचायत सरकार भवन पंचायत मुख्यालय में नहीं बनाकर धावा गांव में बनाए जाने के खिलाफ कई गांव के लोगों ने माता थान दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके विरुद्ध क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने जिलाधिकारी एवं विधायक को हस्ताक्षरित आवेदन देकर इसका निर्माण ग्राम पंचायत के मुख्यालय में ही कराने की मांग की है।