अवैध बजरी परिवहन पर मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
मलारना डूंगर। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि ट्रैक्टर चालकों एवं मालिकों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा RPS के सुपरविजन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना मलारना डूंगर के थानाधिकारी मांगेलाल पुनि के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम शेषा के पास कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह 341 की टीम ने ग्राम शेषा से ही अवैध बजरी से भरी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब जब्त वाहनों के चालक एवं मालिकों की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थानाधिकारी मांगेलाल पुनि, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह 341, कांस्टेबल भरतलाल 1354, कांस्टेबल दिनेश 1137, कांस्टेबल केदार 1138 तथा कांस्टेबल चालक विक्रम 585 शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।