पडरौना: कुशीनगर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को ₹18 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कुशीनगर जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने कुशीनगर के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक को ₹18,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार,सोमवार ट्रैप टीम व लोकसेवक साक्षीण की मौजूदगी में ओमप्रकाश भारती को की गिरफ्तार।