पडरौना: कुशीनगर कप्तानगंज पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल और नकदी के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर थाना कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की चार मोबाइल फोन और नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर सिद्दीकी पुत्र स्व. बिलाल सिद्दीकी, निवासी वार्ड नं. 9, उत्तर मोहल्ला, कप्तानगंज के रूप में हुई है। आरोपी के पास से कुल 4 चोरी की मोबाइल फोन और ₹1130/- रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोर को भेजा जेल।