पडरौना: कुशीनगर में खाद की भारी किल्लत, बारिश में भी लाइन में लगे रहे किसान, सरकार पर फूटा आक्रोश, वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर जिले में खाद की भारी किल्लत से किसान बेहाल हैं। सोमवार को जटहां बाजार और मनसाछापर बाजार में खाद वितरण के दौरान अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। भारी बारिश के बीच किसान—महिला और पुरुष—छाता लेकर या भीगते हुए लंबी कतार में खड़े रहे। घंटों इंतजार के बाद भी अधिकतर किसानों को खाद नहीं मिल सका। मायूस किसान सरकार को कोसते हुए खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए।