पडरौना: भिसवा सरकारी के मृतक इशहाक को न्याय दिलाने के लिए AIMIM ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
कुशीनगर जिला मुख्यालय एसपी कार्यालय से सटे भिसवा सरकारी गांव में हुए विवाद में इसहाक अंसारी की मौत के मामले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को AIMIM ने विरोध प्रदर्शन कर 7 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगायें हैं की मुस्लिम, दलित और कमजोर वर्गों के साथ हो रहा हैं अन्याय।