पडरौना: कुशीनगर में CSC सेंटर की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार, लैपटॉप व फर्जी आधार बरामद
कुशीनगर थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 10 नकली सरकारी मुहरें, 19 फर्जी आधार कार्ड, 15 जन्म प्रमाण पत्र और 5100 रुपये नकद बरामद।