देवेंद्रनगर: 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने अभिभावकों से की दवा खिलाने की अपील
मवार शाम 7 बजे बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक विकास और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इससे बचाव के लिए पात्र बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं।