बैहर: गढ़ी क्षेत्र की निजी स्कूलों का हाल बेहाल, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप संचालकों की मनमानी से नौनिहालों का भविष्य
गढ़ी क्षेत्र में संचालित कुछ निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई स्कूलों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आ